चेन्नई के मशहूर आईटीसी ग्रैंड होटल चोला में इंडियन प्रीमियर लीग ( Indian Premier League (IPL 2021) के खिलाड़ियों की निलामी अभी भी जारी है। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस पर राजस्थान रॉयल्स ने सबसे महंगा दांव लगाया है। मॉरिस को 16.25 करोड़ में खरीदा गया है। 2015 में युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था लेकिन युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्रिस मॉरिस इस कीमत पर बिकने वाले अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
भारतीय खिलाड़ियों में सबसे मंहगे अनकैप्ड खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम बने जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9 लाख 25 हजार में खरीदा है। इसके अलावा झाए रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़, ग्लेन मैग्सवेल को रॉयल चैलेंचर्स बंगलौर ने 14.25 करोड़, इंग्लैंड के स्टार स्पिनर मोइन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने शिवम दुबे को 4 करोड़ 40 लाख में, दिल्ली कैपिटल्स ने उमेश यादव को 1 करोड़ में, स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा है।
अगले साल लगने वाली मेगा ऑक्शन की वजह से आईपीएल ऑक्शन में इस वर्ष 298 खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें 164 भारतीया और 125 विदेशी खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। आईपीएल में शामिल सभी 8 टीमें 61 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती हैं। नीलामी में शामिल सबसे छोटे खिलाड़ी अफगानिस्तान के नूर अहमद 16 साल के हैं जिनका बेस प्राईज 20 लाख रुपये है। नीलामी में सबसे बड़ा दांव लगाने का मौका इस बार पंजाब किंग्स के मालिकाना हक वाली प्रीति जिंटा के पास है। उनके पास 9 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 53.20 करोड़ रुपये हैं। सभी फ्रेंचाइजीस अपनी टीम में सबसे अधिक 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी ही शामिल कर सकते हैं।