Top Bollywood Songs 2017

2674

साल 2017 बीत चुका है। इस साल बहुत सी अच्छी फ़िल्में रिलीज़ हुई और उन फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कलेक्शन की। जहाँ तक फिल्मों के गानों की बात की जाये तो 2017 फ़िल्मी गानों के लिहाज से भी अच्छा रहा ।

भारत में हर प्रकार का संगीत लोकप्रिय है। महाराष्ट्र में मराठी गाने और बिहार में भोजपुरी गाने, हर जगह अपनी पसंद है। अगर आपको यक़ीन नहीं आ रहा तो आप भोजपुरी गानो की लोकप्रियता यहाँ देख सकते है।

2017 में काबिल, रईस, बदरीनाथ की दुल्हनिया, टाइगर ज़िंदा है। जैसी सूपरहिट फ़िल्में रिलीज़ हुई। आइये जानते हैं 2017 के सबसे हिट टॉप टेन गानों के बारे में। ये रही 2017 की टॉप 10 हिंदी बॉलीवुड गानों की सूची।

● बद्री की दुल्हनिया
● दिल दियां गलां
● एक वारी आ
● सूट सूट करदा
● बन जा रानी
● सवेग से सवागत
● चलती है क्या नो से बारह
● सोचा है
● स्वीटी तेरा ड्रामा
● लैला मै लैला

बद्री की दुल्हनिया – यह गाना वरुण धवन की फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया का है। इसे मोनाली ठाकुर, नेहा ककड़ और देव नेगी ने अपनी आवाज दी है। फ़िल्मी परदे पर यह गाना वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज मिले।

दिल दियां गल्लां – टाइगर ज़िंदा है फिल्म का यह गाना दिल को छू लेने वाला है। इस गाने को सुन कर दिल में शांति और सकूं का अनुभव होता है। यह गाना सलमान खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। और विशाल शेखर द्वारा कंपोज़ किया, आतिफ असलम द्वारा गाया गया है।

एक वारी आ – सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनन पर फिल्माया यह गाना राब्ता फिल्म का है जिसे प्रीतम ने कंपोज़ किया है इस गाने को मधुर गानों के किंग कहे जाने वाले अरिजीत सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स बहुत सूंदर हैं। जिसे बहुत ज्यादा सर्च किया गया है।

सूट सूट करदा – पंजाबी गानों के प्रसिद्ध गायक गुरु रंधावा ने इस गाने को अपने स्वर दिए हैं। यह गाना हिंदी फिल्म हिंदी मेडियम का है। जिसे इरफ़ान खान और सबा कमर पर फिल्माया गया है। इस गाने में पंजाबी बोल होने के कारण बहुत पसंद किया गया और यूट्यूब पर इसे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले।

बन जा रानी – गुरु रंधावा इस साल पंजाबी गानों के साथ बॉलीवुड में भी छाए रहे। हिंदी फिल्मों के लिए रंधावा ने काफी गाने गाये। बन जा रानी गाना तुम्हारी सुलु फिल्म का है। इसे गुरु रंधावा ने गाया है। इस गाने के रिलीज़ होते ही यह हिट हो गया था। गाने के लिरिक्स बहुत पसंद और सर्च किये गए।

स्वैग से स्वागत – इस साल की सबसे बड़ी फिल्म टाइगर ज़िंदा है ने अपनी कहानी और संगीत से दशकों का दिल जीत लिया। यह गाना विशाल ददलानी और नेहा भाषीन ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिले।

चलती है क्या नो से बारह – सलमान खान की फिल्म जुड़वा फिल्म की रीमेक जुड़वा 2 के गानो के बोल पुराणी जुड़वा फिल्म जैसे ही थे। इसलिए फिल्म का म्यूजिक अपनी पहले की फिल्म के म्यूजिक जितना ही हिट हुआ। यह गाना अपने उम्दा डांस के लिए काफी चर्चा में रहा।

सोचा है – इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता पर फिल्माया बादशायों फिल्म का यह गाना, किशोर कुमार के कह दूँ तुम्हें गाने का रीमेक है। इस गाने को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला। गाने में इमरान हाश्मी और ईशा गुप्ता की केमिस्ट्री इसकी सफलता का मुख्य कारण मानी जा रही है।

स्वीटी तेरा ड्रामा – बरेली की बर्फी का ये गाना आयुष्मान खुराना और कृति सनन पर फिल्माया गया है। यह गाना देव नेगी और पवनी पांडेय ने गाया है।

लैला मैं लैला – सनी लियॉन पर फिल्माया यह गाना काबिल फिल्म का है। इस गाने में सनी लियॉन ने अपने लटके झटकों से हमेशा की तरह दर्शकों का काफी मनोरंजन किया।